फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः होशियारपुर में लगी भीषण आग में 400 झुग्गियां जलकर हुई राख, चारों तरफ मचा हाहाकार

Tue, 02 Jul 2019 02:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
झुग्गियों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चब्बेवाल के बाहरी इलाके में बनी मजदूरों की झुग्गी बस्ती में सोमवार रात अचानक आग लग गई। बस्ती के एक कोने में बनी कुछ झुग्गियों से शुरू हुई यह आग तेजी से भड़की गई। लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की लेकिन घासफूस और तिरपालों से बनी झुग्गियों में आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और 400 झुग्गियां धू-धू कर जलने लगीं। 

विज्ञापन


खाना बनाते वक्त किसी झुग्गी में चूल्हे से भड़की आग को फैलते देख झुग्गियों में रह रहे लोग बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इस बीच आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो फायर फाइटर्स की टीम आनन-फानन में फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंची। 

इस दौरान करीब 400 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। फायर स्टेशन अफसर सादिक मसीद के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां और सोनालीका व महावीर स्पिनिंग मिल्स से मंगवाए गए एक-एक फायर टेंडर आग बुझाने के काम में जुटे थे लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। थाना चब्बेवाल के एसएचओ पुलिस पार्टी सहित मौके पर मौजूद थे। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें