वियतनाम में भारत ने जीती योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की होनहार बेटी वियतनाम में चमकी। यहां आयोजित छठी एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उसने सिल्वर मेडल जीता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अपनी शक्ति दिखाने के बाद भारत ने छठी एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप जीतकर दिखा दिया कि योग में हमारा कोई सानी नहीं है। चैंपियनशिप वियतनाम में 3-8 सितंबर तक खेली गई।
इसका आयोजन एशियन योगा फेडरेशन की ओर से किया गया। इसमें भारत ने 24 गोल्ड मेडल, 25 सिल्वर मेडल, 14 ब्रोंज मेडल जीतने के साथ ही ओवर ऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। होस्ट वियतनाम दूसरे और मलेशिया तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में हांगकांग, चीन, ईरान, दुबई, कोरिया, ताइवान, फिलिपींस, इंडोनेशिया और सिंगापुर की टीमों ने हिस्सा लिया।
चैंपियनशिप में 37 सदस्सीय भारतीय दल ने हिस्सा लिया। इनमें 12 पुरुष, 17 महिला, दो कोच और ऑफिशियल भी मौजूद रहे। भारतीय टीम में चंडीगढ़ से योगा की महिला खिलाड़ी अमित चहल और भारतीय टीम के कोच योगाचार्य रमन शमिल रहे। अमित चहल ने आसन में हिस्सा लेते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।