फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: जजपा-असपा गठबंधन की तीन लिस्ट जारी, 21 उम्मीदवारों के नाम का एलान

Thu, 12 Sep 2024 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में 13 नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
नरवाना से जजपा उम्मीदवार संतोष दनाैदा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी-एएसपी गठबंधन उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी हो गई है। छठी सूची में 13, सातवीं सूची में छह और आठवीं सूची में दो प्रत्याशियों के नाम हैं। 
विज्ञापन


जजपा ने करनाल से जितेंद्र रायल, पानीपत शहर से रविंद्र मिन्ना, खरखौदा से रमेश खटक, नरवाना से संतोष दनौदा, उकलाना से रोहताश कांदुल, नारनौंद से योगेश गौतम, लोहारू से अल्का आर्या, नांगल चौधरी से इंजीनियर ओमप्रकाश, बड़खल से परविंदर सिंह को उतारा है। वहीं भिवानी से असपा के जुगनू मेहरा, बहादुरगढ़ से बलवान सिंह, महेंद्रगढ़ से शशि कुमार और बादशाहपुर से सुरेंद्र यादव उम्मीदवार बनाए गए हैं। 

जजपा ने लाडवा से एडवोकेट विनोद शर्मा, कलायत से प्रीतम मेहरा कोलेखां, घरौंडा से राजपाल रोड़ कैमला, सिरसा से पवन शेरपुरा, हांसी से शमशेर ढुल और बाढड़ा से लेफि्टनेंट कर्नल यशवीर सिंह श्योराण को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


शाहाबाद में रजीता सिंह अजराणा और नारनौल में सुरेश सैनी को मैदान में उतारा गया है। पूंडरी में जजपा-असपा ने निर्दलीय प्रत्याशी सज्जन ढुल का समर्थन किया है। 

नरवाना से भाजपा टिकट की दावेदार को बनाया प्रत्याशी

नरवाना से भाजपा के टिकट की दावेदारी जताने वाली संतोष दनौदा भाजपा छोड़कर जजपा में शामिल हुई थी। संतोष दनौदा भाजपा की टिकट पर नरवाना विधानसभा से वर्ष 2014 एवं 2019 में  चुनाव लड़ चुकी हैं और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें