फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा ने सील किए शराब के छह ठेके

Thu, 23 Jan 2014 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
लीज की राशि नहीं चुकाने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने अलग-अलग इलाकों में वीरवार को शराब के छह ठेकों को सील कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचा दिया गया। पंचकूला में ऐसे 20 ठेके हैं, जिन पर हुडा का एक करोड़ 70 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन


हुडा की ओर से अन्य 14 ठेकों पर भी जल्द ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हुडा के अधिकारियों की टीम सेक्टर-16, बुढ़नपुर, सेक्टर-आठ सहित छह ठेकों को सील करने पहुंची थी। बकाया भुगतान करने के लिए हुडा की ओर से विभागीय नोटिस दिए जाने के बावजूद रकम नहीं चुकाई गई। इसके बाद सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस दौरान थोड़ा-बहुत विवाद भी हुआ, लेकिन अधिकारियों ने बकाया राशि नहीं चुकाने पर कार्रवाई की बात कहकर किसी तरह लोगों को शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें