फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण! कृपया ध्यान दें, 26 दिन रद्द रहेंगी 6 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्लेटफार्म नंबर दो पर वाशेबल एप्रन के निर्माण की वजह से अगले माह 26 दिन तक 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी। एप्रन का निर्माण 10 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा। इस निर्माण पर कुल 65 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


300 मीटर का होगा वाशेबल एप्रेन
प्लेटफार्म नंबर दो पर तीन सौ मीटर का वाशेबल एप्रेन तैयार किया जाएगा। इसके बनने से स्टेशन पर बैठने वाले यात्रियों को गंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा कोच में पानी की किल्लत भी खत्म हो जाएगी। जो भी ट्रेन इस प्लेटफार्म पर आएंगी उनमें आसानी से पानी भरा जा सकेगा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

अंबाला मंडल ने निर्माण की 26 दिन की अवधि तक चंडीगढ़ से चलने वाली इन छह ट्रेनों को रद्द किया। इनमें रिजर्वेशन करवा चुके लोगों को दिक्कत होगी मगर इन्हें टिकट रिफंड का पूरा वैसा मिलेगा।
- चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
- जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस
- चंडीगढ़-लुधियाना-फिरोपुर पैसेंजर
- फिरोजपुर-लुधियाना-चंडीगढ़ पैसेंजर
- चंडीगढ़-लुधियाना पैसेंजर
- लुधियाना-चंडीगढ़ पैसेंजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें