फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: सोम प्रकाश बोले- छह सदस्यीय कमेटी करेगी भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह व ढींढसा की पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा

Wed, 29 Dec 2021 01:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में गठबंधन के औपचारिक एलान के बाद भाजपा का फोकस अब सीटों के बंटवारे पर है। छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस व शिअद संयुक्त के बीच सीटों के बंटवारे फॉर्मूले पर विचार विमर्श करेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी अकाली दल संयुक्त से साथ लड़ने का एलान कर चुकी है। अब एक छह सदस्यीय कमेटी का गठन होगा। यह समिति ही तीनों दलों की राय के आधार पर एक संयुक्त घोषणा पत्र तैयार करेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने बुधवार को बताया कि भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) के बीच सीट बंटवारे का समझौता अगले दो-तीन दिनों में छह सदस्यीय कमेटी करेगी, नहीं तो वरिष्ठ नेतृत्व जल्द ही फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का रुख बिल्कुल साफ है। हम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे के फार्मूले पर  चर्चा के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनी है।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें