फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पांच हिंदू नेताओं समेत छह को मिली बुलेट प्रूफ जैकेट, सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई

Mon, 07 Nov 2022 05:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सुधीर सूरी की हत्या के बाद पाकिस्तान में बैठे गोपाल चावला ने धमकी थी कि अब अमित अरोड़ा और गुरसिमरन सिंह मंड की बारी है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं को धमकियां मिल रही थीं। इसके बाद सरकार के आदेश पर जिला पुलिस ने इन नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा की और अब इन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
हिंदूनेता सुधीर सूरी हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुधीर सूरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद पंजाब के हिंदू नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा पंजाब सरकार ने की है। समीक्षा के बाद लुधियाना के पांच हिंदू नेताओं के साथ-साथ कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर बयानबाजी करने वाले गुरसिमरन सिंह मंड की जान को अधिक खतरा माना गया है। सरकार ने इन सभी को बुलेट प्रूफ जैकेट दी है।

विज्ञापन


इसके अलावा इनके सुरक्षा कर्मचारियों में भी बढ़ोतरी की गई है। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा, योगेश बक्शी, नीरज भारद्वाज, हरकिरत खुराना के साथ-साथ गुरसिमरन सिंह मंड को बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। जिला प्रशासन की तरफ से हिंदू नेता अमित अरोड़ा की सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। पहले अमित अरोड़ा के साथ पांच सुरक्षा कर्मचारी चलते थे और अब नौ सुरक्षा कर्मचारी चला करेंगे। इन सभी नेताओं को 20 किलो से अधिक वजन की बुलेट प्रूफ जैकेट हमेशा पहनना होगा। इसके अलावा प्रशासन इन पर पल-पल की नजर रखेगा।

हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद पाकिस्तान में बैठे गोपाल चावला ने धमकी थी कि पहले सूरी की हत्या कर दी गई और अब अमित अरोड़ा के साथ गुरसिमरन सिंह मंड की बारी है। इसके अलावा कई नेताओं को धमकियां मिल रही थीं, जिस कारण सरकार के आदेश थे कि जिला पुलिस अपने स्तर पर हिंदू नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें