फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नहीं थम रहा कोरोना, पंजाब यूनिवर्सिटी की एक और कर्मचारी संक्रमित, 15 क्वारंटीन

Mon, 29 Jun 2020 12:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ट्राइसिटी में रविवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें चंडीगढ़ के 4, मोहाली के 10 और पंचकूला के दो मरीज शामिल हैं। नए संक्रमितों में चार दिन पहले पॉजिटिव मिली पंजाब यूनिवर्सिटी की एक और कर्मचारी, कजाकिस्तान से लौटा युवक और पंचकूला का एक डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन


पीयू की एक और महिला कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद विवि कैंपस में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि यह महिला चार दिन पहले पीयू में पॉजिटिव पाई गई महिला कर्मचारी की बहन है। वहीं, डीएसडब्ल्यू कार्यालय के 15 कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है क्योंकि पॉजिटिव पाई गई महिला फिलहाल डीएसडब्ल्यू कार्यालय में ही अटैच थी।

चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए। इनमें कजाकिस्तान से लौटा सेक्टर- 40 निवासी 31 वर्षीय युवक, पीयू में चार दिन पहले अरुणा चंद्रा हॉल में कार्यरत संक्रमित महिलाकर्मी की मलोया निवासी में 42 वर्षीय बहन, सेक्टर- 41 निवासी 45 वर्षीय महिला और सेक्टर 30 निवासी ढाई साल का बच्चा शामिल हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-40 निवासी युवक 21 जून को कजाकिस्तान से लौटा था। इसके बाद उसे होटल में क्वारंटीन किया गया था। वहां से एसआरएल लैब में कराई गई जांच में उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। ढाई वर्षीय संक्रमित बच्चा सेक्टर 30 निवासी 76 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला के घर का सदस्य है।

बता दें कि पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर दस में कार्यरत महिला कर्मचारी की जांच करवाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इसके बाद कैंपस में हड़कंप मच गया। यह महिला कर्मचारी फिलहाल डीएसडब्ल्यू कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रही थी। उनके साथ काम कर रहे सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है और ऑफिस भी बंद कर दिया गया।

हालांकि शनिवार व रविवार पीयू का अवकाश होता है। इसके अलावा महिला कर्मी कहां-कहां गई थी, संपर्क में कौन-कौन लोग आए उनकी तलाश की जा रही है ताकि लोगों को होम क्वारंटीन किया जा सके। पीयू डीपीआर रेनुका बी सलवान ने बताया कि पहले जो महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिली थी उसी की बहन में कोरोना की पुष्टि हुई है।

महिला का भाई पीयू कैंपस में रहता है लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना है। हालांकि वह क्वारंटीन है। महिला कर्मी के संपर्क में आए 15 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी की लिस्ट दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार से पीयू का एडमिन ब्लॉक व अरुणा चंद्रा हॉल खुलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें