फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: गायक सिद्धू मूसेवाला ने चंडीगढ़ में थामा कांग्रेस का हाथ, गीतों के कारण अक्सर रहते हैं विवादों में

Fri, 03 Dec 2021 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पंजाब में उन्हें बतौर स्टार प्रचारक उतार सकती है। साथ ही उन्हें टिकट दिए जाने की भी काफी चर्चा है।  
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर अपने गीतों की वजह से विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में शुक्रवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। मूसेवाला युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पंजाब में उन्हें बतौर स्टार प्रचारक उतार सकती है। साथ ही उन्हें टिकट दिए जाने की भी काफी चर्चा है। सिद्धू मूसेवाला अपने गीतों में गन कल्चर को बढ़ावा देने के लिए विवादों में रहते हैं। वहीं उनके कांग्रेस में शामिल होने के दौरान जब पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला जनता करेगी। 

चन्नी और सिद्धू ने किया स्वागत

इस दौरान सीएम चन्नी ने कहा कि मूसेवाला युवा, उत्साही और प्रतिभाशाली हैं। कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत है। मुझे विश्वास है कि वह अपनी पूरी क्षमता से लोगों की सेवा करेंगे और कांग्रेस पार्टी के संदेश को जमीनी स्तर पर फैलाएंगे। वहीं नवजोत सिद्धू ने मूसेवाला का स्वागत करते हुए कहा कि अब सिद्धू एक और एक ग्यारह हो गए हैं और विपक्ष नौ दो ग्यारह होगा। 

विवादित रही है मूसेवाला की गायकी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला युवाओं में भले ही लोकप्रिय हैं लेकिन उन पर अपने गीतों में गन-कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगते रहे हैं। मूसेवाला के दो वीडियो, जिनमें वह बंदूक दिखा रहे थे, 4 मई 2020 को वायरल हुए थे। उनमें से एक वीडियो में वह एके-47 राइफल के साथ ट्रेनिंग लेते भी दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी भी दिखाई दिए, जिसके चलते छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। 

विज्ञापन


मूसेवाला पर बरनाला पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। जुलाई 2020 में मूसेवाला को नियमित जमानत मिली और जांच में शामिल हुए। जुलाई 2020 में ही मूसेवाला ने अपना गीत ‘संजू’ रिलीज किया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को ‘बैज ऑफ ऑनर’ बताया। इस पर ओलंपियन निशानेबाज अवनीत कौर सिद्धू ने भी उनकी आलोचना की थी। दिसंबर 2020 में मूसेवाला ने एक और गीत ‘पंजाब’ रिलीज कर नया विवाद खड़ा कर दिया, क्योंकि इस गीत में उन्होंने खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का महिमामंडन किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें