15 साल पुराने मानव तस्करी केस में सजा होने के बाद गायक दलेर मेहंदी पहली बार मीडिया से रूबरू हुए और बताया कि अब आगे वे क्या करेंगे। दलेर मेहंदी का कहना है कि वे चुप नहीं रहेंगे। सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा।