फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक दलेर मेहंदी को बड़ा झटका, 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल की सजा

Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
दलेर मेंहदी
विज्ञापन
मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के लाखों फैन्स के लिए बुरी खबर। गायक को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई है। उनके भाई शमशेर सिंह को भी दो साल की सजा सुनाई गई है, साथ ही दोनों को जुर्माना भी लगाया गया है। पटियाला कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए केस निपटाया।
विज्ञापन


बता दें कि मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और कुछ देर बाद सजा सुना दी। मामला 2003 का है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे।

पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर पर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा था। आरोप था कि ये दोनों अपनी म्यूजिक टीम के जरिए लोगों को विदेश भेजते थे और बदले में मोटी रकम लेते थे।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन

सजा का ऐलान होते ही गायक को मिली जमानत

दलेर मेहंदी
इधर सजा का ऐलान हुआ, उधर जमानत भी मिल गई। दरअसल, मानव तस्करी मामले में दोषी करार देते ही गायक दलेर मेहंदी को को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी है।
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें