फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधी स्वीट्स में चोरी, ताले तोड़कर 15 किलो मिठाई और नगदी ले गए

Wed, 28 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
नकाबपोश चोरों ने 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली फेज-3बी2 स्थित सिंधी स्वीट्स में मंगलवार को कार सवार चोरों ने आतंक मचाया। चोर शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। दुकान से करीब 80 हजार की नगदी, काजू बर्फी की ट्रे और मेवा बाइट के डिब्बे उठाकर ले गए। यह मिठाई करीब 15 किलो थी। 
विज्ञापन


चोरों ने 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया और चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज की सीडी बनाकर पुलिस को सौंप दी है। थाना फेज-8 के एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात मंगलवार तड़के सुबह 4:40 बजे हुई। दो व्यक्ति इटियोज कार में सवार होकर दुकान पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरे इलाके में रेकी की। साथ ही पैर दबाकर चेक किया कि शटर का सेंटर लॉक लगा है या नहीं। इसके बाद उन्होंने सरिया को सीधे करने वाली डाई की तरह दिखने वाले एक औजार से दुकान के शटर को तोड़ा और दुकान से 80 हजार की नगदी, काजू की बर्फी और मेवा बाइट के डिब्ब लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


चोरी की वारदात के बारे में जब दुकानदार को पता चला तो उन्होंने इस बारे में मटौर थाने को सूचित किया। मटौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम के माहिर भी वहां पहुंचे। उन्होंने वारदात का जायजा लेने के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी है। जब एक व्यक्ति फेज-7 के शोरूम से घड़ियां व कीमती सामान चोरी कर ले गया था।
विज्ञापन

किसी भेदी का है काम, नौकरों से पूछताछ

नकाबपोश चोरों ने 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला
नकाबपोश चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
मिठाई की दुकान में दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों चोर अधेड़ उम्र के थे और जैकेट पहनी हुई थी। इसके अलावा एक व्यक्ति थोड़ा लंगड़ाकर चल रहा था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरी कहानी से पर्दा उठ जाएगा।

मार्केट में नहीं है कोई चौकीदार
जिस जगह चोरी हुई, वह काफी प्राइम मानी जाती है। उसके बैक साइड में रिहायशी क्षेत्र है। जिस समय यह वारदात हुई, उस समय लोग सैर के लिए निकलने लगते हैं। वहीं, जानकारों की माने तो अगर मार्केट में कोई चौकीदार होता तो यह वारदात नहीं होती।

एडवांस आर्डर के थे पैसे
जो सामान व नगदी चोर ले गए हैं। उसके लिए एडवांस आर्डर आया था। वहीं, पार्टी ने कुछ पेमेंट की थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए।

किसी भेदी का है काम, नौकरों से की पूछताछ
जिस तरीके से यह वारदात हुई, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें कोई भेदी शामिल है। पुलिस का कहना है कि नौकरों से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें