फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में रजत पाया, सावित्री ने चंडीगढ़ का नाम चमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की जूडो खिलाड़ी सावित्री ने कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश व शहर का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ में 2 से 6 अगस्त तक किया गया। कोच विवेक ठाकुर ने बताया कि सावित्री ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 57 किलो भारवर्ग के कम इवेंट में भाग लिया। इसके साथ ही वह अब चीन में होने वाली एशियन गेम्स की तैयारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन

वहीं सावित्री ने कहा कि यह पदक मेरे पिता को समर्पित है जिन्होंने कठिन परिश्रम करके मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। सावित्री ने कहा कि अब उनका ध्यान अपने पदक का रंग बदलने पर हैं। सावित्री इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य व रजत पदक जीत चुकी हैं अब उन्हें गोल्ड का सूखा समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि उनका ध्यान सिर्फ पदक जीतने पर है। इसकी तैयारी को लेकर विभाग उनका पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें