फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई के घर लगी आग, जाम में फंसीं दमकल विभाग की गाड़ियां, पूरा घर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन स्थित उपनिरीक्षक के घर अचानक आग लगने से सारा सामान जल गया। तीन लाख के जेवरात समेत करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित उपनिरीक्षक हवा सिंह ने दमकल विभाग पर पौने घंटा देरी से पहुंचने का आरोप लगाते कहा कि दमकल विभाग के कर्मियों ने कहा कि गाड़ियां जाम में फंस गई थीं। पुलिस लाइन के मकान नंबर 154 में रहने वाले उपनिरीक्षक हवा सिंह सेक्टर-26 स्थित आरटीसी में तैनात हैं। वह लॉ पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को बुखार था। वह घर के कमरे में आराम कर रही थी। उनका बेटा साहिल मां के लिए दवा लेने सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में केमिस्ट स्टोर पर गया था। 10 मिनट बाद जब वह लौटा तो देखा कि घर से धुआं निकल रहा है। इसके बाद साहिल ने मां को बाहर निकाला और दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।
आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। घर के ऊपर की मंजिल में रहने वाले पड़ोसियों ने बालटियों से छत से पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियां करीब 45 मिनट बाद पहुंचीं। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रखे गहने और लहंगे समेत 15 लाख का सामान जला
हवा सिंह ने कहा कि उन्होंने बेटी के लिए सूटकेस में गहने रखे थे, जो जल गए। वहीं बेड, अलमारी व अन्य सारा सामान भी राख हो गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते दमकल विभाग की गाड़ियां यदि समय पर पहुंच जातीं तो काफी नुकसान बचाया जा सकता था।
बेटे ने सिलिंडर बाहर निकाले, नहीं तो उड़ सकती थीं ऊपर की मंजिलें
हवा सिंह ने बताया कि बेटे ने रसोई और अन्य जगह रखे सिलिंडरों को सबसे पहले बाहर निकाला। वह ऐसा नहीं करता तो सिलिंडर फटने से ऊपर की मंजिलें भी उड़ सकती थीं और पड़ोसियों का भी काफी नुकसान हो सकता था।
दमकल विभाग की मोटरसाइकिलें आतीं तो कम हो जाता नुकसान
हवा सिंह के अनुसार दमकल विभाग को कम से कम 15 से 20 लोगों ने कॉल की। फिर भी दमकल विभाग की गाड़ियां देरी से पहुंचीं। यदि गाड़ियां जाम में फंस गई थीं तो आग बुुझाने वाली मोटरसाइकिलों को मौके पर भेजा जा सकता था, जिससे काफी हद तक नुकसान बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें