श्री श्री रविशंकर के बर्थडे का सेलिब्रेशन
- फोटो : अमर उजाला
आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से शुक्रवार को टैगोर थिएटर में श्री श्री रवि शंकर की साठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जाने-माने कलाकारों ने भजन संध्या से लेकर भरतनाट्य में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शाम को यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम में मेयर अरुण सूद ने मुख्य अतिथी केरूप में वहां मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत गुरु पूजा से हुई। इसके बाद निष्ठा पॉल तलवार ने भरतनाट्य पेश किया।
उनके नृत्य का विषय पुष्पांजलि रहा जो कि नृत्य के देवता महादेव नटराज को समर्पित रहा। गुरू ब्राह्मा,विष्णु,महेश इन तीनों शक्तियों का नृत्य के जरिए आवाहन किया। निष्ठा पॉल तलवार वैसे पेशे से वकील है और नृत्य में रूचि रखती है। वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। वह नृत्य को ही अपनी साधना मानती है और आज नृत्य में अपना अलग मुकाम बना चुकी है।
भजन संध्या हुई-
कार्यक्रम में भजन संध्या भी हुई, जिसमें जाने-माने कलाकार डॉक्टर मनीकंथन ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी भक्ति एल्बम के भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनीकंथन प्रसिद्ध आयुर्वेदा डॉक्टर भी है और गायक भी है। उन्होंने कई भक्त एल्बमों में अपनी सुरीली आवाज भी दी है। भजन संध्या में उनके साथ तबले पर इनका साथ देवांशिष,गिटार पर गोल्डी और कीबोर्ड पर राकेश ने उनका बसूबी साथ निभाया।