फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के स्कूलों का हाल: 112 सरकारी स्कूलों में 1100 से अधिक शिक्षकों की कमी, 200 अध्यापक इलेक्शन ड्यूटी पर

Tue, 12 Sep 2023 09:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

ज्वांइट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स के कानूनी सलाहकार रणबीर राणा ने बताया शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुभाग 27 के तहत शिक्षकों की चुनाव में मतदान और गणना के वक्त ड्यूटी लग सकती है। चुनाव संबंधी कोई भी ड्यूटी छुट्टी के दिन या स्कूल के बाद होगी। इसके बावजूद कई शिक्षक स्कूल के समय में अपनी बीएलओ की ड्यूटी कर रहे हैं
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्कूल - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के 112 सरकारी स्कूलों में 1100 से अधिक शिक्षकों की कमी है। स्कूलों के करीब 200 शिक्षकों की इलेक्शन ड्यूटी लगा दी गई है। जब स्कूल में पढ़ाने के लिए अध्यापकों की कमी है तो बच्चों का भविष्य कैसे संवरेगा।

विज्ञापन


कुछ स्कूल ऐसे भी है जहां 150-200 बच्चों के लिए एक स्थायी पीजीटी तैनात है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीएमएसएसएस-56 में एक भी स्थायी पीजीटी नहीं है और जीएमएसएसएस-39 में सिर्फ एक पीजीटी है। पैरीफेरी के स्कूलों में शिक्षकों की अधिक कमी है। पीजीटी की कक्षाएं टीजीटी ले रहे हैं और उनकी कक्षाएं एडजस्टमेंट में चल रही हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक शिक्षक ने कहा कि इन्हीं कारणों की वजह से वह खुद के बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाते। वह सच्चाई से वाकिफ हैं। एडजस्ट करके कक्षाएं लग रही हैं लेकिन बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Punjab: पहले पंजाब टूरिज्म समिट ट्रेवल मार्ट का मोहाली मे आगाज, जुटी पर्यटन उद्योग से जुड़ीं हस्तियां
विज्ञापन


अब तक जेबीटी के 293 पद ही नहीं भरे गए  
शिक्षा विभाग की ओर से जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी, स्पेशल एजुकेटर, एनटीटी की करीब 700 पक्की भर्तियों की जानी है। लेकिन अब तक विभाग जेबीटी के 293 पदों को ही नहीं भर पाया है। 30 जून को शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर जेबीटी के 293 पदों को भरने की जानकारी दी थी जिसके लिए 20 जुलाई से 14 अगस्त तक आवेदन की तारीख थी। लेकिन विभाग ने आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाकर आठ अगस्त से 31 अगस्त तक किया गया। विभाग ने एक बार फिर आवेदन की तारीख को 25 सितंबर के लिए बढ़ा दिया है। जहां विभाग पीजीटी, टीजीटी समेत 700 से अधिक शिक्षकों की भर्ती करने वाला था वहां अभी तक जेबीटी के 293 पदों की भर्ती नहीं हो पाई है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुभाग 27 की हो रही अवहेलना 
ज्वांइट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स के कानूनी सलाहकार रणबीर राणा ने बताया शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुभाग 27 के तहत शिक्षकों की चुनाव में मतदान और गणना के वक्त ड्यूटी लग सकती है। इसके अलावा चुनाव संबंधी कोई भी ड्यूटी छुट्टी के दिन या स्कूल के बाद होगी। सरकार के अलग से दिशानिर्देश जारी करने के बावजूद कई शिक्षक स्कूल के समय में अपनी बीएलओ की ड्यूटी कर रहे हैं जोकि सरकार के दिशा निर्देश के खिलाफ है। राणा ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर वह इस सप्ताह जिला शिक्षा अधिकारी से बात करेंगे। उनसे निवेदन करेंगे कि सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी हों कि स्कूल के समय कोई भी शिक्षक बीएलओ की ड्यूटी पर न जाएं।

शिक्षक पढ़ाई पर ध्यान दें या चुनाव के काम पर 
जहां शहर के सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी से प्रभावित है वहीं चुनाव विभाग ने बचे हुए शिक्षकों की ड्यूटी बतौर बीएलओ लगा दी है। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय शिक्षक घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी ले रहे है। बच्चों के यूनिट टेस्ट भी शुरू होने वाले हैं। ऐसे में शिक्षक पढ़ाई पर ध्यान दे या चुनाव के काम पर। - स्वर्ण सिंह कंबोज, यूटी काडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के प्रधान

जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखेंगे मुद्दा 

करीब 200 शिक्षक बीएलओ की ड्यूटी कर रहे हैं। इनमें कई शिक्षक स्कूल के समय पर चुनाव ड्यूटी पर जा रहे हैं जो शिक्षा का अधिकार अधिनियम के खिलाफ है। इस हफ्ते जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष बात रखेंगे कि स्कूल के समय कोई शिक्षक चुनावी ड्यूटी पर न जाए, इसके निर्देश जारी किए जाएं। - रणबीर राणा, ज्वांइट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स के कानूनी सलाहकार
विज्ञापन


इतने पदों पर की जानी है स्थायी भर्ती 
जेबीटी - 293
टीजीटी - 300
पीजीटी - 101
स्पेशल एजुकेटर टीजीटी - 30
स्पेशल एजुकेटर जेबीटी - 38
एनटीटी - 10

(जून माह में शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इतने पदों पर स्थायी भर्ती की जानी है। आंकड़ों में कुछ बदलाव हो सकते हैं लेकिन न्यूनतम इतनी भर्तियां होनी है। )
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें