फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh: हिंसा करने वालों की दुकानें धवस्त, एजेंसियों को साजिशकर्ता की तलाश, 6 दिन में 216 गिरफ्तार, 88 हिरासत में

Sun, 06 Aug 2023 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नूंह/चंडीगढ़

सार

45 अवैध दुकानों पर कार्रवाई हुई है। 2.5 एकड़ जमीन मुक्त करवाई गई है। पहले नोटिस दिया गया था। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। 
विज्ञापन
नूंह हिंसा के दंगाइयों पर सरकार का एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगातार तीसरे दिन अवैध निर्माणों और अतिक्रमण पर सरकारी बुलडोजर चला। शनिवार को नल्हड़ रोड पर लगभग 2.5 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनी 45 दुकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। जिन लोगों के अवैध निर्माण गिराए गए, उनमें से कुछ विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर हुए हमले में शामिल थे।

विज्ञापन


किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। नूंह के एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। यहां रहने वालों को पहले नोटिस दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदबार चौक से लेकर तिरंगा चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। इन्हीं जगहों पर 31 जुलाई को हिंसा हुई थी। नूंह जिले के तावड़ू कस्बे में वीरवार को रोहिंग्या घुसपैठियों की 250 झुग्गियों को गिरा दिया गया था, जबकि शुक्रवार को भी नल्हड़ मंदिर के आसपास अवैध निर्माण ढहाए गए थे।

उधर हिंसा के छह दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई जारी है। अब तक 104 एफआईआर दर्ज की गई और 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 88 और लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। 10 लोगों को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार दहिया ने कहा, जिले में हिंसा को लेकर शुक्रवार तक 27 एफआईआर दर्ज की गई है और 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 60 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

धड़ाधड़ हो रही गिरफ्तारियों और पूछताछ के बाद भी जांच एजेंसियां किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज, गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद समेत डीजीपी पीके अग्रवाल इसे साजिशन वारदात करार दे चुके हैं, बावजूद इसके इस पूरे घटनाक्रम का साजिशकर्ता या मास्टरमाइंड कौन है, इस बारे में कोई भी जांच एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

तनाव की पूर्व सूचना नहीं थीः विज
राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि शोभायात्रा को लेकर नूंह में संभावित तनाव के बारे में उन्हें कोई खुफिया सूचना नहीं मिली थी। विज ने कहा, मैंने अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और डीजीपी से भी इस बारे में पूछा। उन्होंने भी बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं थी। खुफिया सूचना के बारे में टीवी चैनल पर चल रही खबर को लेकर उन्होंने कहा, एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीआईडी इंस्पेक्टर दावा कर रहा है कि प्रशासन के पास वीएचपी की यात्रा के दौरान संभावित समस्या की सूचना थी। विज ने कहा, इसकी जांच कराई जाएगी कि इंस्पेक्टर ने किसको खुफिया सूचना दी थी।

पलायन शुरू : प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षा का भरोसा
गुरुग्राम और नूंह में हिंसा के बाद प्रवासी श्रमिकों का पलायन शुरू हो गया है। इसको देखते हुए गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शनिवार को सेक्टर 58 और 70 में कुछ झुग्गी बस्तियों का दौरा किया और मजदूरों को सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने मजदूरों से कहा कि वे बिना किसी डर के अपना काम करें। यादव ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से शांत हो गई है और अब डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। कहा, अगर उन्हें कोई धमकाता है और वहां से जाने को कहता है तो तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन या स्थानीय पुलिस को दें।

रोहतक में धर्मस्थल पर पथराव
रोहतक में एक धर्मस्थल पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात साढ़ दस बजे के करीब अनवल गांव में हुई। इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है और धर्मस्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाब की गाड़ी और पाकिस्तान कनेक्शन की चल रही जांचनूह हिंसा में पाकिस्तान के हाथ होने के बारे में गृह मंत्री विज ने कहा कि ये सारे तथ्य पुलिस की जानकारी में है, और पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है। पंजाब नंबर की गाड़ी के तार हैदर अली से जुड़े होने के सवाल के जवाब में कहा कि ये जानकारी भी अधिकारियों को भेज दी गई है, और इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें