फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर मर्डर: सिप्पी के परिजनों को डर, आरोपी भाग सकती है विदेश

Mon, 16 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिप्पी सिद्धू मर्डर - फोटो : file photo
विज्ञापन
नेशनल शूटर सिप्पी सिद्धू के परिजनों को डर है कि इस मामले में संदिग्ध जज की बेटी देश छोड़कर भाग सकती है। परिजन सोमवार को सीबीआई कार्यालय में जाकर जज की बेटी का पासपोर्ट जब्त करने व जल्द उसे इंवेस्टिगेशन ज्वाइन करवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


सिप्पी सिद्धू के परिजनों का कहना है कि उन्हें पता चला है कि जज की बेटी देश छोड़कर निकलने की फिराक में है। एक बार अगर वह बाहर चली गई तो फिर उसको देश में लाना मुश्किल होगा। इसलिए वह एसपी सीबीआई को जज की बेटी का पासपोर्ट जब्त करने के लिए एप्लीकेशन देंगे, जिससे कि भविष्य में लड़की के देश छोड़कर बाहर जाने की कोई संभावना ही न रहे। सिप्पी के भाई जिप्पी ने कहा कि सोमवार को हम सेक्टर-30 स्थित सीबीआई ऑफिस में जाकर एसपी को एक एप्लीकेशन देंगे कि जज की बेटी का पासपोर्ट इंपाउंड किया जाए।

यह था मामला
20 सितंबर 2015 को सेक्टर 27 में नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी का शव लहूलुहान हालत में मिला था। इसके बाद परिजनों ने  तत्कालीन पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की सिटिंग जज की बेटी पर हत्या का शक जताया था। 22 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई केदौरान पुलिस ने बताया था कि मामला सीबीआई को जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। 16 अप्रैल को सीबीआई ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद सीबीआई ने इस मामले की जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों से जांच को लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें