फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को ओलंपिक का कोटा दिलाने वाली अंजुम मोदगिल पहुंची घर, बताया आगे क्या करेंगी

Tue, 11 Sep 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अंजुम मोदगिल
विज्ञापन
भारत को ओलंपिक में कोटा दिलाने वाली चंडीगढ़ की अंजुम मोदगिल का कोरिया से वापिस चंडीगढ़ सेक्टर- 37 निवास पहुंचने पर परिवार वालों ने शानदार स्वागत किया। इसी हफ्ते कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अंजुम मोदगिल ने सिल्वर मेडल जीता और 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत का स्थान पक्का किया था। 24 वर्षीय मोदगिल ने कुल 248.4 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर रहीं थीं।
विज्ञापन


सोमवार को जैसे ही घर पहुंचीं तो अंजुम के पूरे परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पिता सुदर्शन मोदगिल ने कहा कि पूरे परिवार का सपना है कि अंजुम ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। बातचीत के दौरान अंजुम ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान ओलंपिक पर है। इसके लिए वह दिल्ली शूटिंग रेंज में अभ्यास जल्द शुरू करेगी। वहीं इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप तथा इंटरनेशनल स्तर की प्रतिस्पर्धा होनी है। ओलंपिक से पहले यह दोनों प्रतियोगिताएं मेरे लिए अभ्यास की तरह होंगी।

बेहद निराश थी, लगा कि मेहनत बेकार गई
अंजुम मोदगिल ने बताया कि पिछले महीने जकार्ता में हुई एशियन गेम्स के आखिरी 8 में आने से चूक गई थीं। यहां कुछ अंक से पिछड़ गई। फाइनल राउंड न खेल पाने पर काफी दुख और हताश हुई थी, लेकिन परिवार और दोस्तों ने हिम्मत दी। एशियन गेम्स में हुई गलती को न दोहराने का फैसला करते हुए कोरिया में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहुंच गई। इस बार कोई गलती नही की और सिल्वर मेडल पर निशाना साध दिया। इसी के साथ ओलंपिक के लिए भारत का कोटा भी जीत लिया।
विज्ञापन


मौका मिला तो पदक जीतने की पूरी कोशिश
टोक्यो-2020 ओलंपिक के लिए भारत ने दो कोटे हासिल किए है। ओलंपिक से पहले जो दो खिलाड़ी शीर्ष पर होंगे उन्हें ओलंपिक का टिकट हासिल होना है। अंजुम ने कहा कि अगर उस समय तक मेरी रेटिंग टॉप पर हुई और कोटे के तहत मुझे ओलंपिक का टिकट मिला तो मेरा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ देश के लिए पदक पर निशाना साधने का रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें