शिवसेना पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा और भारतीय कामगर सेना के पंजाब अध्यक्ष दलवीर सिंह संधू के निर्देशों पर पार्टी सदस्यों ने सोमवार को खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। भारतीय कामगर सेना के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुभाष गोरिया और प्रदेश सचिव काला बाबा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जालंधर वेस्ट में पड़ते काला सिंघा रोड पर इकट्ठा हुए और पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
सुभाष गोरिया ने कहा कि सिद्धू ने मंत्री बनने पर कसम खाई थी कि वह अपने पद का देश हित के लिए इस्तेमाल करेंगे और देश विरोधी कोई काम नही करेंगे, लेकिन सिद्धू अपनी दोस्ती की खातिर देश की परवाह न करते हुए दो बार पाकिस्तान होकर आए हैं। गोरिया ने कहा कि अगर सिद्धू को पाकिस्तान से इतना लगाव हैं तो वह पंजाब के मंत्री पद से इस्तीफा देकर पाकिस्तान से नागरिकता लेकर वहां से चुनाव लड़े।