फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPC Buget: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 1260 करोड़ का बजट पास, धर्म प्रचार के लिए 100 करोड़ रुपये

Fri, 29 Mar 2024 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

धर्म प्रचार कमेटी के माध्यम से होने वाले कार्यों के लिए आरक्षित राशि का विवरण देते हुए एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री गुरु अमरदास जी के 450 वर्षीय ज्योति जोत दिवस की आगामी शताब्दी सितंबर माह में मनाने के लिए 3 करोड़ रुपये विशेष रूप से आरक्षित किए गए हैं। धर्म प्रचार समिति के माध्यम से सिख युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार करने के लिए 2 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
विज्ञापन
एसजीपीसी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को आम इजलास में 2024-25 के लिए 1260.97 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया। यह बीते वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। 
विज्ञापन


मौजूदा वित्त वर्ष में धार्मिक प्रचार, शिक्षा और पंथिक कार्यों को प्राथमिकता देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार धर्म प्रचार कमेटी का बजट 100 करोड़ रुपये है। वहीं, बंदी सिंहों के मुकदमों की पैरवी के लिए 60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

शिरोमणि कमेटी कार्यालय के तेजा सिंह समुंदरी हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में हुए इजलास में एसजीपीसी के महासचिव राजिंदर सिंह मेहता ने बजट पेश किया। इजलास दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सहित एसजीपीसी के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


अमृतधारी लड़कियों की मुफ्त शिक्षा के लिए 2 करोड़
धर्म प्रचार कमेटी के माध्यम से होने वाले कार्यों के लिए आरक्षित राशि का विवरण देते हुए एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री गुरु अमरदास जी के 450 वर्षीय ज्योति जोत दिवस की आगामी शताब्दी सितंबर माह में मनाने के लिए 3 करोड़ रुपये विशेष रूप से आरक्षित किए गए हैं। धर्म प्रचार समिति के माध्यम से सिख युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार करने के लिए 2 करोड़ रुपये, अमृतधारी लड़कियों की मुफ्त शिक्षा के लिए 2 करोड़ रुपये, अमृतधारी छात्रों की फीस के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये, अमृत संचार कार्यक्रम के लिए 1.80 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। धार्मिक साहित्य, पुस्तकालय, सैन्य शिक्षा, ऐतिहासिक स्मारक परियोजनाओं और संघों को वीडियो वैन के माध्यम से धार्मिक फिल्में दिखाने के लिए 4 करोड़ 45 लाख रुपये,धर्म प्रचार आंदोलन को तेज करने, बच्चों को गुरमति से जोड़ने के लिए 1 करोड़ 15 लाख रुपये। धार्मिक परीक्षण के माध्यम से पंजाब के बाहर सिख मिशनों के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपये और 9 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें