फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: आप पर बरसे सुखबीर बादल, कहा-पंजाब में भगवंत मान नहीं लॉरेंस बिश्नोई चला रहा है सरकार

Fri, 17 Mar 2023 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी/मुक्तसर (पंजाब)

सार

सुखबीर बादल ने कहा कि 2017 में कांग्रेस सरकार बनाकर पहले तो पांच साल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बर्बाद किए। अब आम आदमी पार्टी की सरकार पांच साल बर्बाद कर रही है। अगर पंजाब में शिअद की सरकार होती तो उन्होंने पंजाब को आगे की तरफ लेकर जाना था।
विज्ञापन
लंबी में संबोधित करते शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को लंबी में पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का नाम भगवंत मान नहीं बेईमान होना चाहिए था, क्योंकि मान ने लोगों से झूठ बोल कर बेईमानी से सरकार बनाई है। मान सरकार के कार्यकाल में ऐसा एक भी दिन नहीं जा रहा जब अपराध न हो रहा हो। पंजाब में सरकार भगवंत मान नहीं, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चला रहा है। बिश्नोई जेल में बैठा टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहा है और ये तय कर रहा है कि पंजाब में किसे जीना है और किसे मरना है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की वादाखिलाफी नीतियों के खिलाफ शिअद-बसपा गठबंधन की ओर से शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के नेतृत्व में तहसील दफ्तर के सामने धरना लगाया गया। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में कारोबारियों व अन्य लोगों से गैंगस्टर फोन कर फिरौती मांग रहे हैं। अगर लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस अधिकारी उल्टा उनकी मदद करने के बजाय उन्हें ये कहते हैं कि दो-चार लाख रुपये गैंगस्टर को देकर अपनी जान छुड़ा लो। पंजाब में रहना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं रहा है। 

यह भी पढ़ें: Mansa: गांव कोटली कलां में छह साल के बच्चे की हत्या, बुलेट पर आए आरोपियों ने मारी गोली, बहन भी घायल
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि 2017 में कांग्रेस सरकार बनाकर पहले तो पांच साल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बर्बाद किए। अब आम आदमी पार्टी की सरकार पांच साल बर्बाद कर रही है। अगर पंजाब में शिअद की सरकार होती तो उन्होंने पंजाब को आगे की तरफ लेकर जाना था। कांग्रेस व आप सरकार की वजह से पंजाब बहुत पिछड़ गया है।  

सुखबीर ने कहा कि एसआईटी को साफ निर्देश थे कि निष्पक्ष जांच की जाए। मगर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एसआईटी को अपने तरीके से चलाया। मुख्यमंत्री भगवंत मान शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि कोटकपूरा गोलीकांड में बादलों को फंसाना है। मगर मान जो मर्जी कर ले, अदालत इंसाफ करेगी। पहले भी भगवंत मान को कई फैसलों में कोर्ट से मुंह की खानी पड़ी है।
विज्ञापन


एसजीपीसी की बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली में एसजीपीसी को भंग कर गुरद्वारों को आरएसएस के हवाले किया जा रहा है। हरियाणा में भी इसी तरह करने की साजिश चल रही है। पता नहीं सिख कौम को हो क्या गया है। जो लोग सिख कौम के दोषी हैं, उन्हीं को वोट डाल कर अपने अधिकारों का हनन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके जिद करने पर वे लंबी से चुनाव लड़ने के लिए मजबूर हुए थे, क्योंकि उन्हें अपने लोगों पर भरोसा था। लेकिन चिंता की बात है कि लोगों ने प्रकाश सिंह बादल जैसे बड़े सियासतदान को वोट न डाल कर आप को मौका दिया। अब परिणाम सबके सामने है। उन्होंने व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि अब मुझे इस बात का डर है कि कोई और केजरीवाल की तरह न आ जाए कि एक मौका हमें भी दे दो। पंजाब को बर्बाद करने के लिए यह लोग मौके मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को कर्ज तले दबा दिया है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो हालात आगे और भी खराब होते चले जाएंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें