;चार दिन की यात्रा पर जाएंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
- फोटो : PTI
दो से छह जून तक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शिमला प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दो जून को राष्ट्रपति का विशेष विमान चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद वह शिमला के लिए रवाना होंगे, जबकि वह छह जून को इस एयरपोर्ट से ही दिल्ली लौटेंगे।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पंजाब सरकार ने उनका सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति की सुरक्षा में एक जून से मोहाली के एरिया में पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए जाएंगे। इसके अलावा एंटी साबाटोज टीमें भी तैनात रहेंगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति की सुरक्षा में पटियाला, संगरूर और बरनाला से पुलिस के जवान बुलाए गए हैं।
इनमें कई उच्च स्तरीय अधिकारियों के अलावा इंस्पेक्टर, 200 ईपीओ, पेट्रोलिंग व्हीकल, दो एंटी साबाटोज चेक टीमें शामिल हैं। इसके अलावा मोहाली की टीमें से अलग से तैनात रहेंगी। वहीं, राष्ट्रपति के दौरे के चलते जिला पुलिस ने एयरपोर्ट के साथ लगते एरिया में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इसके अलावा इलाके में रहने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचना दें।