फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनशताब्दी में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर

Wed, 25 Jun 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना से दिल्ली के लिए जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो मिनट कम रुकेगी। पहले ये ट्रेन चंडीगढ़ में 10 मिनट रुकती थी, लेकिन अब ये आठ मिनट ही रुका करेगी।
विज्ञापन


ये बदलाव अगले महीने एक जुलाई से लागू हो रहा है। लिहाजा, इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को थोड़ा जल्दी स्टेशन पर पहुंचना होगा। एक जुलाई से जनशताब्दी और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस की टाइमिंग भी बदली जा रही हैं।

सात मिनट लेट आएगी जनशताब्दी

एक जुलाई से जनशताब्दी सात मिनट लेट चंडीगढ़ आएगी। अभी ये ट्रेन सुबह 7:23 बजे आती है और 7:33 बजे रवाना होती थी। एक जुलाई से ये 7:30 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी और 7:38 बजे रवाना होगी।

वहीं चंडीगढ़-लखनऊ सदभावना एक्सप्रेस (12232) चंडीगढ़ से रात को 8:50 बजे चलती है और सुबह 8:35 बजे लखनऊ पहुंचती है। एक जुलाई से ये ट्रेन रात को 9:10 बजे चलेगी और सुबह 8:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (12232) नया शेड्यूल

स्टेशन----आगमन--------प्रस्थान
चंडीगढ़--- ---- -------9:10
अंबाला----9:50---------10:00
सहारनपुर---11:30--------11:40
मुरादाबाद---3:10---------3:20
बरेली------4:45---------4:50
लखनऊ---8:50
विज्ञापन

जनशताब्दी (12058) का नया शेड्यूल

स्टेशन--------आगमन--------प्रस्थान
ऊना---------  --- --------5:00
नंगलडैम-------5:24---------5:27
आनंदपुर साहिब---5:44---------5:46
मोहाली---------7:15--------7:17
चंडीगढ़--- -----7:30--------7:38
अंबाला कैंट------8:30--------8:45
नई दिल्ली-------12:00
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें