फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी का गुजरात माडल फ्लॉप, केजरीवाल धोखेबाज'

Thu, 24 Apr 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमलोह/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव और पंजाब मामलों के इंचार्ज शकील अहमद ने कहा है कि प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन के पास कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए केवल मोदी का नाम ले रही है। हालांकि मोदी का गुजरात माडल पहले ही बुरी तरा फ्लॉप हो चुका है।
विज्ञापन


इस बारे में विश्व बैंक की एक टीम ने किए सर्वेक्षण में जो अपनी रिपोर्ट पेश की है उसमें गुजरात विकास में 12वें नंबर पर है क्योंकि वहां प्रति व्यक्ति आमदनी देश के एक दर्जन से अधिक सूबों से कम है। गुजरात इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में 11वें, सेहत सुविधा में 14 वें और शिक्षा मुहैया करवाने में 17वें नंबर पर है।

शकील अहमद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक झूठे और धोखेबाज नेता हैं उन्होंने दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया। उन्होंने लोगों को ऐसे सपने दिखाए जो कभी पूरे नहीं हो सकते थे। इसके डर से केजरीवाल दिल्ली से इस्तीफा दे गए।
विज्ञापन


शकील अहमद आज फतेहगढ़ साहिब सीट से प्रत्याशी साधु सिंह धरमसोत के चुनाव प्रचार के लिए अमलोह आए हुए थे। शकील ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और अकाली-भाजपा गठबंधन का कोई आधार नहीं रहा और कांग्रेस पार्टी 13 सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


पंजाब के लोगों में अकाली भापजा सरकार के खिलाफ  बड़े रोष है और यह लहर 30 अप्रैल को गठबंधन सरकार का तख्ता पलटने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें