फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में सिख डॉक्टर की हत्या, शाही इमाम ने की कड़ी निंदा

Mon, 25 Apr 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
शाही इमाम लुधियाना सूरन सिंह की हत्या पर बोलते हुए - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तान में सिख समुदाय के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सरदार सूरन सिंह की हत्या किए जाने की शाही इमाम ने तीखे शब्दों में आलोचना की। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की ओर से की गई हत्या को इंसानियत से गिरी हुई हरकत बताया है।
विज्ञापन


लुधियाना जामा मस्जिद में शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम किसी भी बेगुनाह के कत्ल को पूरी इंसानियत का कत्ल समझता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देकर आज खुद ही उसकी चपेट में आ गया है। दूसरों के घर को आग लगाने वाले अपना घर ही फूंक बैठे हैं।

शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि इस्लाम के नाम पर बेगुनाहों की हत्या करने वाले लोग इंसान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। शाही इमाम ने कहा कि पाकिस्तान सरकार वहां के अल्पसंख्यकों की रक्षा भी नहीं कर पा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें