फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोआना की सजा माफी पर गृहमंत्री से मिलेंगे लौंगोवाल, बोले- कॉरिडोर को सियासी अखाड़ा न बनाएं

Thu, 05 Dec 2019 12:01 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
विज्ञापन
गोबिंद सिंह लौंगोवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एसजीपीसी के लगातार तीसरी बार प्रधान बनने के बाद पहली बार सुल्तानपुर लोधी पहुंचे गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि भाई बलंवत सिंह राजोआना की सजा माफी के मामले को लेकर जल्द ही वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वह बुधवार को गुरुद्वारा श्री हट साहिब में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के लिए स्थापित लेबोरेटरी का उद्घाटन करने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान लौंगोवाल ने कहा कि एसजीपीसी सिख मसलों की पैरवी के हमेशा वचनबद्ध है और रहेगी। राजोआना मामले में केंद्र सरकार के एकदम बदले फैसले को लेकर ही गृह मंत्री से मिलेंगे। इस मामले समेत समस्त सिख मसलों पर एसजीपीसी दृढ़ता से पहरा देती रहेगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि श्री करतारपुर साहिब के कॉरिडोर पर सियासत नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान और भारत के राजनेताओं को ऐसी किसी बयानबाजी के दौरान इस बात का ख्याल रखना चाहिए, जिससे इस कॉरिडोर पर किसी किस्म का असर न पड़े। श्री करतारतपुर साहिब को सियासी अखाड़ा बनाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा श्री हट साहब में जरूरतमंदों की सुविधा के लिए स्थापित बेबे नानकी क्लीनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के हेड ग्रंथी भाई सुरजीत सिंह सभराय ने अरदास की।

गुरु साहिब के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित शुरू की गई इस लेबोरेटरी में बहुत कम रेटों पर कई तरह के टेस्टों की सुविधा मुहैया करवाई गई है। एसजीपीसी के सहयोग से लेबोरेटरी सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डा. एसपीएस ओबराय के नेतृत्व में स्थापित की गई है। जगह एसजीपीसी ने मुहैया करवाई है। भाई लौंगोवाल व अन्य प्रमुख शख्सियतों ने डा. ओबराय और लैब के स्टाफ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें