फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बढ़ती रेप और हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश में दुष्कर्म और हत्याओं की बढ़ती वारदातों के विरोध में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार को संयुक्त रूप से सेक्टर 44-45 के लाइट प्वाइंट पर धरना-प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लिए युवा गवर्नर हाउस का घेराव करने निकले लेकिन उन्हें 300 मीटर दूर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान दुष्कर्म के दोषियों के लिए फांसी की मांग कर युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने ‘हम फुकरे हैं लेकिन बलात्कारी नहीं’ जैसे पोस्टर भी लहराए। युवा नेता विनायक बांगिया ने बताया कि अगर किसी युवक ने टैटू बनवाया हो, बाल रंगवाए हों या फिर कान में बालियां पहनी हों तो लोग उन्हें फुकरा कहते हैं और अपराधी मानते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। यह पोस्टर दिखाने का मकसद यही है कि हम दुष्कर्मी नहीं हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने व गैंगरैप के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले संगठनों में चंडीगढ़ युवा दल, बुड़ैल यूथ क्लब व शिव सेना (बाल ठाकरे) आदि के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसमें युवा नेता सुनील यादव, उज्ज्वल भसीन, परीक्षित राणा, विजय राणा, अमित शर्मा, रितिक बंगिया, विकास शर्मा, तरुण कन्नौजिया, गौरव राणा, अखिल ठाकुर, अरुण कुमार, भूषण ददरिया, पवन ददरिया, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार, विक्रमजीत सिंह चीमा, आकाश, अर्जुन बादशाह, हाज़र अली, गौरव भारद्वाज, इंदरजीत कौर, सोनिया ठाकुर, ज्योति, भीमा कुमारी, प्रियंका भारद्वाज, अनीता आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें