फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक से निजात, जीरकपुर की लाइफ लाइन बनेगी सर्विस रोड

Thu, 31 Mar 2016 09:03 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
सड़क - फोटो : file photo
विज्ञापन
अब जीरकपुर-अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के साथ बनाई जाने वाली सर्विस रोड जीरकपुर की नई लाइफ लाइन बनने वाली है। यही सर्विस रोड जीरकपुर में ट्रैफिक का दबाव तो कम करेगी ही साथ ही हादसों पर भी अंकुश लगाएगी।
विज्ञापन


इसकी लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है। जीरकपुर की यह सर्विस लेन मैकडोनाल्ड के सामने से शुरू होगी और सिंहपुरा के आगे से होती हुई वीआईपी रोड के पास खत्म होगी। एनएचएआई के अनुसार इस सर्विस रोड को मई तक शुरू कर दिया जाएगा।

पटियाला रोड से जीरकपुर की ओर आने वाला ट्रैफिक एरोसिटी रिंग रोड से होता हुआ इसी सर्विस रोड पर निकलेगा। जिन वाहनों को अंबाला की ओर जाना होगा वह इस सर्विस रोड से निकलकर सिंहपुरा तक आएंगे और यहां से यू टर्न लेकर नई दिल्ली को चले जाएंगे। यह सर्विस रोड तीन लेन की है। जो करीब दस मीटर चौड़ी है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि इस सर्विस लेन के तैयार होने और रिंग रोड के खुलने से अंबाला से आने वाले वाहन जिनको मोहाली की ओर जाना होगा वह मैकडोनाल्ड के आगे से सर्विस रोड पर आकर इसी रिंग रोड के माध्यम से मोहाली में प्रवेश कर जाएंगे।

पंचकूला और चंडीगढ़ से आने वाला ट्रैफिक मोहाली जाने के लिए पटियाला रोड या फिर मैकडोनाल्ड के सामने से निकलेगा। इसके माध्यम से जीरकपुर का ट्रैफिक तो कम होगा ही साथ वहां से सिर्फ वही भारी वाहन गुजरेंगे जिनको सीधे चंडीगढ़ की ओर जाना होगा।

ओसी माथुर, प्रोजेक्ट मैनेजर नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया नॉर्दर्न रीजन ने बताया कि जीरकपुर नेशनल हाईवे पर तैयार की जा रही यह सर्विस रोड तीन लेन की होगी। यह आगे जाकर दो लेन की सड़क पर मिलेगी। जीरकपुर में सिंहपुरा के पास लाइट्स लगाई जाएंगी और मैकडोनाल्ड के सामने भी लाइट्स लगाई जाएंगी। इस सर्विस रोड के बनने से ट्रैफिक का दबाव जीरकपुर पर कम होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें