चंडीगढ़। वर्ल्ड कैंसर डे पर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के कलाकार वरुण ने विभिन्न तरह के आर्ट वर्क बनाए। इन आर्टवर्क को उन चीजों से तैयार किया गया, जिससे इंसान को कैंसर की बीमारी से जूझना पड़ता है।
वरुण ने अपने आर्टवर्क में कैंसर के पीड़ित व्यक्ति को दर्शाया है, जिसमें कीमोथैरपी के दौरान उसके बाल झड़ने लग जाते हैं। इस आर्टवर्क की यह खास बात रही कि आर्टवर्क में इंसान को पेन और पेंसिल की सहायता से तैयार किया। वहीं वरुण ने अपने खुद के बाल कटावाए और उन्हीं बालों का इस्तेमाल आर्टवर्क में कीमोथैरपी के शब्दों को लिखने में इस्तेमाल किया। दूसरे आर्टवर्क में गले के कैंसर को दर्शाया गया, जिसे बनाने में पान में उपयोग होने वाले कत्थे का इस्तेमाल किया गया। अन्य आर्टवर्क में ब्रेस्ट कैंसर से जूझते हुए व्यक्ति को दिखाया गया। इसे बनाने में गुटका पाउडर का इस्तेमाल किया गया। वहीं एक आर्टवर्क में कॉफी और चाय का इस्तेमाल प्लासिटक के गिलास में उपयोग नहीं करना दिखाया गया है, जिससे कैंसर हो सकता है।