नोट - संबंधित फोटो ट्रैक में सेव
जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सीनियर टेनिस खिलाड़ी
रूट्स टेनिस अकादमी में हुई सीनियर आइटीएफ टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सीनियर आइटीएफ टेनिस चैंपियनशिप की रूट्स टेनिस अकादमी में शुरुआत हुई। इसमें 35 से अधिक आयु वर्ग के सीनियर टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज कर खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुष वर्ग के 35 प्लस आयु वर्ग में पंजाल अहलावत ने विकास यादव को 6-4,10- 4 से हराया। इसके बाद 40 प्लस वर्ग में राजेश जैन ने गुरसिमरन सिंह को 6-1, 6-0 से, किरण कुमार ने सशमिंदर सिंह को 6-0, 7-6 से शिकस्त दी। गुलवीर सिंह ने दीनेश चंद्रा को 7-5,10-5 से मात दी। पुरुष वर्ग के 45 प्लस के मुकाबलों में आशीष कपूर ने बलबीर सिंह को 6-1, 6-2 से, अनिरूद्ध ने आदर्श वीर सिंह को 6-4, 6-3 से, श्याम जगत ने नीतिन गुप्ता को 6-1, 6-0 से हराया।