जनसंदेश यात्रा की तैयारी में जुटा सैलजा गुट, बाबरिया के बदले सुर
उधर, कुमारी सैलजा व उनके समर्थक 17 जनवरी से शुरू होने वाली जनसंदेश यात्रा की तैयारी में जुटे हैं। यह यात्रा 10 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचनी है। इसके लिए एसआरके ग्रुप ने रोडमैप तैयार कर लिया है। वहीं, जनसंदेश यात्रा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुमति मिलने के सैलजा के बयान पर हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि पार्टी एक है और सभी नेता एकजुट हैं। कोई भी नेता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम कर सकता है। हालांकि, इससे पहले बाबरिया ने कहा था कि यह यात्रा पार्टी की स्वीकृति से नहीं है।
14 को दिल्ली में बुलाई बैठक
कांग्रेस हाईकमान ने 14 जनवरी को हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इसमें संगठन की सूची को लेकर मंथन किया जाना है। हरियाणा प्रभारी आठ माह पहले सूची हाईकमान को सौंप चुके हैं लेकिन गुटबाजी के चलते यह सूची बाहर नहीं आ पाई है। लोकसभा चुनाव से पहले सूची जारी कराने को लेकर हुड्डा गुट पूरा प्रयास कर रहा है।