फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में नहीं थम रही गुटबाजी: जनरल हाउस बैठक से SRK गुट का किनारा, जनसंदेश यात्रा की तैयारी में झोंकी ताकत

Wed, 10 Jan 2024 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जनरल हाउस की बैठक से कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने दूरी बनाए रखी। एसआरके गुट के अलावा पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी बैठक में नहीं पहुंचे। वहीं कालका विधायक प्रदीप चौधरी, असंध विधायक शमेशर सिंह गोगी, सढ़ौरा विधायक रेणु बाला ने भी बैठक से दूरी बनाकर रखी।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कांग्रेस भवन में बुलाई गई पार्टी की जनरल हाउस की बैठक में एसआरके गुट (सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी) ने दूरी बनाए रखी। बैठक में कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और विधायक किरण चौधरी की तिकड़ी नहीं पहुंची। इनके अलावा इन्हीं के गुट के तीन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्रुति चौधरी, सुरेश गुप्ता और रामकिशन गुर्जर समेत 10 विधायक भी बैठक में नहीं पहुंचे। उधर, हुड्डा गुट के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने बैठक में शिरकत की।

विज्ञापन


हाईकमान के आदेश पर हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसमें नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ हुड्डा के समर्थक विधायक और नेता पहुंचे। हालांकि, बैठक के लिए सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ डेलीगेट्स को निमंत्रण दिया गया था। उम्मीद के मुताबिक हुड्डा विरोधी नेता बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि, इससे पहले भी एसआरके गुट कांग्रेस की बैठकों से किनारा करता रहा है लेकिन सैलजा समर्थक और नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी बैठक में मौजूद रहीं।

ये भी नहीं हुए शामिल

कालका विधायक प्रदीप चौधरी, असंध विधायक शमेशर सिंह गोगी, सढ़ौरा विधायक रेणु बाला ने बैठक से दूरी बनाकर रखी। एसआरके गुट के अलावा पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में हुड्डा गुट से जुड़े विधायक चिरंजीव राव, धर्म सिंह छोक्कर, शीशपाल केहरवाला, इंदूराज नरवाल, अमित सिहाग, कुलदीप वत्स व नीरज शर्मा भी नहीं पहुंचे।

Trending Videos
विज्ञापन

जनसंदेश यात्रा की तैयारी में जुटा सैलजा गुट, बाबरिया के बदले सुर 

उधर, कुमारी सैलजा व उनके समर्थक 17 जनवरी से शुरू होने वाली जनसंदेश यात्रा की तैयारी में जुटे हैं। यह यात्रा 10 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचनी है। इसके लिए एसआरके ग्रुप ने रोडमैप तैयार कर लिया है। वहीं, जनसंदेश यात्रा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुमति मिलने के सैलजा के बयान पर हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि पार्टी एक है और सभी नेता एकजुट हैं। कोई भी नेता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम कर सकता है। हालांकि, इससे पहले बाबरिया ने कहा था कि यह यात्रा पार्टी की स्वीकृति से नहीं है।

14 को दिल्ली में बुलाई बैठक

कांग्रेस हाईकमान ने 14 जनवरी को हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इसमें संगठन की सूची को लेकर मंथन किया जाना है। हरियाणा प्रभारी आठ माह पहले सूची हाईकमान को सौंप चुके हैं लेकिन गुटबाजी के चलते यह सूची बाहर नहीं आ पाई है। लोकसभा चुनाव से पहले सूची जारी कराने को लेकर हुड्डा गुट पूरा प्रयास कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें