फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सीएम भगवंत मान बोले- स्वयंभू धार्मिक नेता भंग कर रहे शांति, इनका लोगों से कोई लेना-देना नहीं

Wed, 29 Mar 2023 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए राज्य को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे स्वयंभू धार्मिक नेताओं का राज्य और यहां के लोगों के साथ कोई लेना-देना नहीं है। ये नेता केवल राज्य की अमन-शांति को भंग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 219 क्लर्कों को सीधी भर्ती और 26 नौजवानों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही, अब तक सरकारी नौकरियां हासिल करने वाले नौजवानों की कुल संख्या 27,042 हो गई है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित पंजाब म्युनिसिपल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कि खाली दिमाग, शैतान का घर होता है, इसलिए हम अधिक से अधिक नौजवानों को नौकरियां देने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। बेरोजगारी कई सामाजिक समस्याओं की जड़ है, इसलिए राज्य सरकार का ध्यान इसे खत्म करने पर लगा है। मान ने उम्मीद जाहिर की है कि नए भर्ती नौजवान अपनी कलम का उपयोग समाज के दबे-कुचले वर्गों और जरूरतमंदों की मदद के लिए करेंगे।

स्वयंभू धार्मिक नेता भंग कर रहे शांति: मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए राज्य को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे स्वयंभू धार्मिक नेताओं का राज्य और यहां के लोगों के साथ कोई लेना-देना नहीं है। ये नेता केवल राज्य की अमन-शांति को भंग करना चाहते हैं। पंजाबियों को ऐसे प्रचारकों के विचारों से परेशान नहीं होना चाहिए, जिनका राज्य और यहां के लोगों के साथ जज्बाती तौर पर कोई नाता नहीं है। राज्य सरकार हर कीमत पर पंजाब में शांति, सद्भावना और आपसी-भाईचारे को कायम रखने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन





शिक्षा सर्विस प्रोवाइडरों का जल्द बढ़ेगा वेतन
मुख्यमंत्री ने शिक्षा सर्विस प्रोवाइडरों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ठेके पर भर्ती की प्रणाली को खत्म कर जल्द ही उनके वेतन बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी करेगी। पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और इस नेक कार्य में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें