फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पीयू की पहली महिला वीसी बनीं प्रो. रेणु विग, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नियुक्ति पर लगाई मोहर

Wed, 29 Mar 2023 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रो. रेणु को 35 से अधिक वर्षों का अकादमिक अनुभव है। वहीं पीयू के कार्यकारी वीसी का लगभग दो माह से कार्यभार देख रहीं प्रो. रेणु विग डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस भी थीं। उन्होंने शोध के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
प्रोफेसर रेणु विग को बधाई देते माता-पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रोफेसर रेणु विग पंजाब यूनिवर्सिटी की चौदहवीं वीसी होंगी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) की प्रोफेसर रेणु विग के नाम पर मुहर लगा दी है। प्रो. रेणु पंजाब यूनिवर्सिटी की पहली महिला वाइस चांसलर भी होंगी। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। प्रो. राजकुमार के इस्तीफे के बाद 16 जनवरी से वह पीयू के कार्यकारी वीसी का पदभार देख रही थीं।  

विज्ञापन


प्रो. रेणु को 35 से अधिक वर्षों का अकादमिक अनुभव है। वहीं पीयू के कार्यकारी वीसी का लगभग दो माह से कार्यभार देख रहीं प्रो. रेणु विग डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस भी थीं। उन्होंने शोध के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया है। वीसी पद की नियुक्ति के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से 21 मार्च को तीन सदस्यीय सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की ओर से पीयू वीसी के नाम की सिफारिश दी गई थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति की गई है। 

वीसी पद के लिए देशभर से मिले थे 140 आवेदन 
पीयू वीसी पद के लिए देश की विभिन्न यूनिवर्सिटियों से लगभग 140 आवेदन आए थे। इसमें 20 के करीब पंजाब यूनिवर्सिटी से ही आवेदन भरे गए थे, जिसमें प्रो. रेणु विग भी शामिल थीं। वहीं प्रो. राजकुमार के इस्तीफे के बाद पीयू शिक्षकों की मांग थी कि पीयू के सुधार के लिए संस्थान के शिक्षक को ही वीसी का कार्यभार दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें