फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छेड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगी लड़कियां

Thu, 30 Apr 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़ने वालों को अब लड़कियां मुंहतोड़ जवाब देंगी। लड़कियों को इसके लिए तैयार करने की मुहिम शुरू की गई है। देश में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत स्कूल लेवल पर छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के जरिए फिजिकल और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। चंडीगढ़ में सरकारी स्कूलों से इसकी शुरूआत की जा रही है। 

छात्राओं को यह ट्रेनिंग निशुल्क दी जाएगी। ट्रेनिंग देंगे। 4 डिग्री ब्लैक बेल्ट मास्टर शिवराज और 2 डिग्री ब्लैक बेल्ट मिस कविता छात्राओं को यह ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन


शिवराज ने बताया कि ग्रास रूट लेवल से छात्राओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। यूटी के डीओ ने इस पहल का स्वागत किया है। इसके लिए सरकारी स्कूलों को चुना गया है। ह

र स्कूल में छात्राओं को थ्योरी और प्रैक्टिकल की क्लास दी जाएगी। इसके लिए आठवीं कक्षा से ऊपर की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह अभियान एक मई से शुरू हो जाएगा। शिवराज के अनुसार वह इससे पहले हरियाणा के कई स्कूलों  में शिविर लगा चुके हैं।

रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों से मजबूत बनाना सिखाएंगे
मिस कविता ने बताया कि छात्राओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने को उन्हें आत्मरक्षा के गुर बताए जाएंगे। रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे पेन, पिन, दुपट्टा का सही इस्तेमाल करते हुए छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाना सिखाया जाएगा। कविता के अनुसार, सेल्फ डिफेंस सीखने से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें