फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब GMCH-32, GMSH-16 में वाई-फाई

Thu, 30 Apr 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग शहर के दो बड़े अस्पतालों जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 को वाई-फाई करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


दोनों अस्पतालों में यह सुविधा शुरू करने की तैयारियां भी होने लगी है। वाई-फाई को लेकर गृह एवं स्वास्थ्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने एक मीटिंग भी की।

इसमें बीएसएनएल के साथ कई अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों ने भाग लिया। इससे पहले शहर में बनाए पांच जोन को भी वाई-फाई करने की योजना तैयार हुई थी।

लेकिन वह किन्हीं कारणों से शुरू नहीं हो पाई। इसमें आईएसबीटी-17, आईएसबीटी-43, रेलवे स्टेशन, सुखना लेक और सेक्टर-17 प्लाजा शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें