पंचकूला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
डीसीपी पंचकूला कमलदीप गोयल ने बताया कि शहर में 24 घंटे के लिए नाके लगाए गए हैं। इनमें शहर के सभी इंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर यह नाका लगाया गया है। रात के समय शहर में एसएचओ की ओर से अलग गश्त की जा रही है। पीसीआर, राइडर सेक्टरों में हर जगह गश्त कर रही है।
पुलिस ने सभी जगह की चेकिंग
सेक्टर-23 स्थित चर्चा घर की चेकिंग पुलिस की ओर से की गई। पुलिस की ओर से सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि बाबा की पेशी तक यहां पर बाहरी लोगों की एंट्री नहीं की जानी चाहिए। पुलिस ने जिला अदालत के बाहर, अस्पताल सहित सेक्टरों में लगातार गश्त कर रही है।
सीसीटीवी कैमरे से भी रखी जाएगी नजर
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के आरोपी की पेशी को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर निगम की ओर से लगाए गए सभी 350 सीसीटीवी कैमरों को चालू किया जाएगा। इससे शहर के आसपास के सभी मूवमेंट को कवर किया जाएगा।