फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के अरविंद केजरीवाल का एलान- सत्ता में आए तो दो सप्ताह में लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

Tue, 08 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार आई तो पुरानी पेंशन योजना को दो सप्ताह के भीतर लागू किया जाएगा। यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। वे सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित हरियाणा पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम की मांग जायज है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने संबोधन के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब से भाजपा की सरकार ने सत्ता संभाली है तब से कर्मचारी अपने दफ्तरों में कम और सड़कों पर अधिक नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके बाद भी मौजूदा सरकार उनकी मांग स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

 2004 में कांग्रेस की सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम खत्म कर दी और जब भाजपा की सरकार बनी तो उसने नई पेंशन स्कीम लांच की। इस तरह के फैसले से कर्मचारियों को अपने हक से वंचित होना पड़ रहा है। कर्मचारियों का जो पैसा पेंशन के नाम पर जमा किया जाता है। सरकार उसे शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में जमा कराती है। यदि सरकार यह पैसा जीपीएफ में जमा कराए तो कर्मचारियों को रिटायरमेंट में जितनी पेंशन मिलती है उससे अधिक पेंशन मिल सकती है। इसकी गारंटी दिल्ली सरकार लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस अडानी और अंबानी से चंदा लेती हैं। इस कारण कर्मचारी के पेंशन के पैसे को म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट में लगाती हैं। कंपनी को तो सरकारें ज्यादा फायदा पहुंचाती हैं लेकिन कर्मचारियों के हितों के लिए यह कोई काम नहीं करती हैं। दिल्ली सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। 

कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई तो सत्ता में नहीं आएगी सरकार
राजनीति का इतिहास इस बात का गवाह है कि जिस भी सरकार ने कर्मचारियों को परेशान किया है और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया वह कभी सत्ता में नहीं आई। जिस सरकार में कर्मचारी दुखी होंगे वह सरकार कभी नहीं चल सकती। केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कर्मचारी विरोधी करार देते हुए कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता के साथ आप का समर्थन करें। 

दिल्ली में कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया जाएगा। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। भाजपा सरकार इसके खिलाफ है। स्कूलों व अस्पतालों के कायाकल्प का श्रेय अध्यापकों, चिकित्सकों व कर्मचारियों को देते हुए कहा कि दिल्ली में जो लोग कांग्रेस की सरकार में काम करते थे वही आज भी कर रहे हैं। लेकिन पूर्व की सरकार ने कर्मचारियों के हित में फैसले लेने की बजाए उन्हें परेशान करने का काम किया है। अब कर्मचारियों की मांग को आप ने पूरा किया है। इसलिए वह अपना सौ फीसदी योगदान देकर काम कर रहे हैं।  

सुखपाल खैरा अवसरवादी नेता  
केजरीवाल दो घंटे देरी से शालीमार ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान पेंशन संघर्ष समिति के कर्मचारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। सुखपाल खैरा के इस्तीफे के बाद केजरीवाल ने उन्हें अवसरवादी नेता बताया है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी के हित में काम नहीं करेगा। उसके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें