फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: धर्मनजोत सिंह काहलों को भारत लाने की तैयारी, भेजा था सिद्धू मूसेवाला की हत्या का सामान

Sun, 20 Aug 2023 09:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

धर्मनजोत सिंह काहलों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। धर्मनजोत के खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। धर्मनजोत अमृतसर का रहने वाला है। वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का भी करीबी है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े एक और व्यक्ति धर्मनजोत सिंह काहलों को सुरक्षा एजेंसियां अमेरिका के कैलिफोर्निया से भारत लाने की तैयारी में जुटी हैं। कुछ दिन पहले अजरबैजान से लाया गया सचिन बिश्नोई सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में कई खुलासे कर रहा है। इससे साफ हो गया है कि हथियार काहलों ने ही मुहैया करवाए थे। 

विज्ञापन


काहलों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। धर्मनजोत के खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। धर्मनजोत अमृतसर का रहने वाला है। वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का भी करीबी है। उधर, सिद्धू मूसेवाला केस में अब तक विदेश से दो आरोपियों को भारत लाया जा चुका है। इनमें सचिन बिश्नोई और बिक्रम बराड़ का नाम शामिल है। 

गोल्डी बराड़ को भारत लाने की भी कोशिश चल रही है। वहीं पंजाब में कुछ दिन पहले अलग-अलग जगह हथियारों की खेप पकड़ी जा चुकी है। कहीं ये खेप काहलों ने तो नहीं मंगवाई है? पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में खुलासा हुआ था कि सिद्धू की हत्या को अंजाम देने से पहले गैंगस्टरों ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित एक नेता के घर के फार्म हाउस पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। सचिन बिश्नोई ने पूछताछ में इसका खुलासा किया था। एनआईए लगातार सचिन से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें