फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर- 45 सिविल अस्पताल का लेबर रूम बंद, बनाया 30 बेड का कोविड वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर- 45 के सिविल अस्पताल के लेबर रूम को बंद कर वहां 30 बेड का कोविड वार्ड बना दिया है। इसके साथ ही अस्पताल में बनाए गए कोरोना के टीकाकरण केंद्र को भी सेक्टर- 45 के ही सरकारी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया है। वहीं ईएसआई हॉस्पिटल में भी 15 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। दोनों ही अस्पतालों में कोरोना के गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि ऑक्सीजन बेड की कमी को दूर करने के लिए यह परिवर्तन किए गए हैं, क्योंकि अस्पताल में लेबर रूम के सभी बेड ऑक्सीजन पाइप लाइन से लैस हैं। ऐसे में वहां के लेबर रूम को कोविड वार्ड में बदल दिया गया है जिससे स्वास्थ्य विभाग के पास 30 अतिरिक्त बेड बढ़ गए हैं। डॉ. कंग ने बताया कि लेबर रूम बंद कर दिया गया है, लेकिन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी पहले की तरह संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सेक्टर- 45 आने की बजाय अब जीएमएसएच- 16 या सेक्टर- 22 के सिविल अस्पताल में जाना होगा। वहां पर प्रसव की सुविधाएं पहले की तरह ही संचालित रहेगी। वहीं टीकाकरण केंद्र को स्कूल में स्थानांतरित करने पर डॉ. कंग ने बताया कि अस्पताल की तुलना में स्कूल में ज्यादा स्थान है। इसके साथ ही वहां संक्रमण का खतरा भी कम है। इसलिए वहां सत्र आयोजित करना ज्यादा अच्छा रहेगा।
ईएसआई अस्पताल में भी बनाया कोविड वार्ड
डॉ. कंग ने बताया कि ईएसआई हॉस्पिटल में 15 बेड उपलब्ध है। उन बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन की सुविधा तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन प्रत्येक बेड के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है । ऐसे में उसके 15 बेड को भी कोविड-19 वार्ड में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें