फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के दस दिन बाद शिक्षिका की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल-46 की शिक्षिका अंजू की शनिवार सुबह कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। 28 अप्रैल को अंजू के पिता की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई थी। अंजू के भाई भी कोरोना संक्रमित चल रहे थे, जिसके बाद 4 मई को वो भी संक्रमित हो गई। अभी पिता की अस्थियां भी प्रवाहित नहीं की थी, उससे पहले ही संक्रमण ने बेटी की जान ले ली।
विज्ञापन

अंजू जीएमसीएच-32 में भर्ती थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उनकी डॉक्टर बेटी ने उन्हें अपने पास राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवा लिया। उनकी बेटी कोविड वार्ड में ही तैनात थी।
स्कूल प्रमुख इंदु ने बताया कि पिता की मौत के बाद शिक्षिका अंजू मानसिक तौर पर काफी तनाव में थी। इसके अलावा उन्हें कोई बीमारी थी। उनके पिता और भाई सेक्टर-46 में रहते थे और उनका ससुराल फेज 10 मोहाली में था। जब से उनके पिता और भाई संक्रमित हुए थे, तब से उनका ध्यान वह खुद ही रख रही थी। पिता कई अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे, इसलिए सभी टेस्ट और देखरेख उन्हें अकेले ही करवाना पड़ रहा था। उनके पति की पंजाब में नौकरी होने के कारण वह सुबह निकलते थे और देर शाम लौटते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिता की मौत के बाद वे मानसिक रूप से काफी बीमार हो गई थी। शुक्रवार तक उनकी हालत सामान्य थी, लेकिन देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें