फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड़ से सेक्टर-17 में बनेगा फूड कोर्ट, साइकिल ट्रैक और पैदल पाथ

Fri, 04 Nov 2016 01:31 AM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
multilevel parking sector 17 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हार्ट ऑफ द सिटी सेक्टर-17 की सूरत बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सबसे पहले सेक्टर-17 फुटबाल स्टेडियम के आसपास के एरिया को डेवलप किया जाएगा। 12 करोड़ की लागत से यहां 9.1 एकड़ एरिया में फूड कोर्ट, साइकिल ट्रैक और पैदल पाथ बनेंगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं स्टेडियम का स्वरूप भी बदलेगा। स्टेडियम से मिट्टी निकालकर आस-पास एरिया में लैंडस्केपिंग की जाएगी। मिट्टी को छोटे टीलों की शक्ल दी जाएगी। प्रशासन ने यह फैसला मिट्टी उपलब्ध न होने की स्थिति में लिया है। इंजीनियरिंग विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। टेंडर अलॉट होते ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

पार्ट्स में सेक्टर-17 प्लाजा एरिया को नई शक्ल दी जाएगी। प्लाजा और फूड कोर्ट वाला यह एरिया आपस में एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे। यानी प्लाजा एरिया का विस्तार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 एकड़ एरिया को नए तरीके से डेवलप करने के लिए टेंडर जारी

सेक्टर 17 पार्किंग - फोटो : File Photo
यहां पर फूड ऑन व्हील और कई अन्य तरह की आकर्षण चीजें उपलब्ध होंगी। लोग टहलते हुए स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। साइकिल ट्रैक भी विदेशों की तर्ज पर होंगे। पैदल पाथ पर बीच-बीच में वुडन सीटें लगेंगी, जहां बैठने की जगह भी होगी। प्लाजा एरिया में भी साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। प्लाजा एरिया की डेवलपमेंट स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में शामिल है।

कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा
पुलिस स्टेशन और पुलिस हाउसिंग एरिया को भी सेक्टर-17 प्लाजा के पास से शिफ्ट किया जाएगा। पुलिस हाउसिंग एरिया में बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव है। जहां बड़ी समिट हो सकेंगी। यह चंडीगढ़ का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा। यह प्रोजेक्ट फुटबॉल स्टेडियम वाले एरिया से अलग होगा। इसके अलावा प्लाजा में मल्टी लेवल पार्किंग के पास वाली खुली पार्किंग में बच्चों के लिए झूले लगेंगे। साथ ही ग्रीन एरिया बढ़ाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें