फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab election 2022: 14 फरवरी को पंजाब आएंगे पीएम मोदी, जालंधर में करेंगे जनसभा को संबोधित

Wed, 09 Feb 2022 10:54 AM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द पंजाब में चुनावी रैली करेंगे। बुधवार को उनकी दूसरी वर्चुअल रैली को रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी ने मंगलवार को पहली वर्चुअल रैली की थी। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को जालंधर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर डीजीपी से लेकर स्थानीय पुलिस कमिश्नर तक सतर्क हो गए हैं और सुरक्षा एजेंसियों को चौकस कर दिया गया है। पीएम मोदी 14 फरवरी दोपहर दो बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए स्थानीय भाजपा नेताओं ने कमर कस ली है।

विज्ञापन


पीएम के सुरक्षा अधिकारियों की अग्रिम टीम पहुंच चुकी है और पीएपी में हेलीकॉप्टर उतारने को हरी झंडी दे दी है। भाजपा की तरफ से खुले मैदान पर विचार किया जा रहा है। ऐसी कोशिश की जा रही है कि पीएपी का मैदान ही जनसभा के लिए इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर रहेगा। पीएम को रोड से न ले जाया जाए। भाजपा नेता सुशील शर्मा का कहना है कि अभी मैदान फाइनल नहीं किया गया है, इसके लिए विचार किया जा रहा है। ऐसी कोशिश रहेगी कि मैदान पीएपी का ही इस्तेमाल हो जाए।

पीएम मोदी का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 20 फरवरी को पंजाब में मतदान हैं। मोदी ऐसे इलाके में जनसभा करने जा रहे हैं जो भाजपा का गढ़ माना जाता है। फिरोजपुर रैली में पीएम की सुरक्षा को लेकर चूक हो गई थी जिसको लेकर पूरे देश में खासा बवाल हुआ था। पीएम मोदी ने बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों को कहा था कि अपने सीएम को थैंक्स कहना, मैं जिंदा लौट रहा हूं। इसको लेकर मामला काफी गर्मा गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को पीएम मोदी ने पंजाब में अपनी पहली वर्चुअल रैली की थी। इसमें उन्होंने लुधियाना व फतेहगढ़ साहिब के लोगों को संबोधित किया था। वर्चुअल रैली में पीएम ने कहा कि पंजाब के लिए आज असली बदलाव का वक्त है। भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के विकास के लिए पुख्ता रोडमैप लेकर आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में काम करती है। कुछ लोग सिख धर्म का विरोध करते हैं। कांग्रेस ने सिख कत्लेआम करवाया और भाजपा ने सजा दिलवाई। 

भाजपा ने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाया है। सिख परंपरा और पंजाबियत के लिए काम करना हमारे लिए गर्व की बात है और देश को सबसे आगे रखना पंजाब की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो चुनाव हो रहे हैं, वह सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब विकास के रास्ते पर चल सके, इसलिए चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियत की बात करने वालों के लिए एनडीए ने 11 संकल्प लिए हैं। जिसे चुनाव के बाद भाजपा की सरकार आने पर हर हाल में पूरा किया जाएगा। 

11 फरवरी को आएंगे अमित शाह
पंजाब के चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 फरवरी को पंजाब आएंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल के भी पंजाब चुनाव में तूफानी दौरे होंगे। पार्टी प्रत्याशियों के लिए भाजपा सांसद हेमा मालिनी, फिल्म अभिनेता सनी देओल भी पंजाब आकर वोट मांगेंगे।

दो दलों के साथ भाजपा का गठबंधन
पंजाब में इस बार भारतीय जनता पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल संयुक्त के साथ समझौता कर चुनाव लड़ रही है। प्रदेश की 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को परिणाम आएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें