फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पर्स से परेशान हुए पूरी बस के यात्री

Tue, 22 Jul 2014 04:00 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट जा रही चलती बस से एक यात्री का पर्स चोरी हो गया। यात्री ने इसकी सूचना चलती बस से अपने मोबाइल फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पाते ही पीसीआर की गाड़ी और पुलिस ने बस को सचिवालय के सामने सेक्टर-10 में रुकवा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बस में बैठे सभी यात्रियों की तलाशी ली और उनके बैग को चेक किए, लेकिन पर्स नहीं मिला। बस को करीब आधे घंटे तक रोककर यात्रियों की तलाशी ली गई। इससे कई यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

पर्स तलाश करने में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मचारी लगे। बस स्टैंड से जिस जगह पर बस रुकवाई गई वह स्थान दो किलोमीटर दूर है। सेक्टर-3 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पटियाला से आए अमरीक सिंह अपने एक साथी के साथ सेक्टर-17 बस स्टैंड पर आए उनका हाईकोर्ट में एक जमीनी विवाद को लेकर केस चल रहा है, जिसकी सोमवार को सुनवाई थी। अमरीक सिंह इटली में काम करता है और पटियाला में उसका परिवार रहता है।

अमरीक सिंह ने बताया कि उसने हाईकोर्ट जाने के लिए टिकट कटवाने के लिए पर्स निकाला था। टिकट लेने के बाद उसने पर्स जेब में रख दिया। बस खचाखच भरी होने के कारण उसे सीट नहीं मिली, जिस कारण उसे खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।

चंद मिनटों बाद जब उसने अपनी जेब में हाथ लगाया तो पता चला कि पर्स गायब है। आसपास देखने पर जब पर्स नहीं मिला तो पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। अमरीक सिंह ने बताया कि पर्स में 700 रुपये नकदी, एटीएम और जरूरी दस्तावेज थे।

दो यात्री उतरे थे रोज गार्डन के पास
बस से दो यात्री जो कि सेक्टर-17 बस स्टैंड से चढ़े थे वह रोज गार्डन के पास उतर गए थे। ऐसे में पुलिस उन यात्रियों पर शक जता रही है, लेकिन बस चालक के अनुसार अमरीक सिंह पीछे खड़ा था जबकि उतरने वाले यात्री खिड़की के पास ही खड़े थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें