फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुटा चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव अगले माह होंगे। इसकी तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। पीयू के ग्रुप अपने-अपने चेहरों की तलाश में हैं। अध्यक्ष पद का उम्मीदवार यूआईईटी विभाग से ग्रुप लाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जाता है कि वहां सर्वाधिक मतदाता हैं।
विज्ञापन

भाजपा खेमा अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए तीन नाम चयन कर चुका है, जिसमें दो नाम यूआईईटी से हैं। एक नाम कला संकाय से बताया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि कुछ ग्रुपों को मिलाकर भाजपा आगे बढ़ेगी। अध्यक्ष पद की कुर्सी पर अपना प्रत्याशी काबिज करना चाहती है। वहीं कांग्रेस समर्थित ग्रुप भी अपनी तैयारी में जुटा है। वह वर्तमान टीम को फिर से उतारने की तैयारी में है। अध्यक्ष पद प्रत्याशी के नाम में बदलाव हो सकता है। इस ग्रुप से अध्यक्ष पद के चेहरा विज्ञान संकाय से आने की संभावना है। कांग्रेसी ग्रुप भी पूरी ताकत लगाए हुए है। वह चाहता है कि इस बार भी पुटा की कार्यकारिणी उन्हीं के जरिए चुनी जाए। कुल मिलाकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है, लेकिन चेहरे सामने नहीं आ रहे हैं। इसकी घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें