फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों को हुक्का परोसने पर एसडीएम ने रीफ क्लब को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ग्राहकों को हुक्का परोसने के आरोप में मंगलवार को एसडीएम ईस्ट रुचि सिंह बेदी ने सेक्टर-7 स्थित रीफ क्लब को सील कर दिया। साथ ही सेक्टर-26 थाना पुलिस ने क्लब मालिक अर्शदीप और क्लब प्रबंधक अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस और प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद शहर के क्लबों में ग्राहकों को हुक्का परोसने से संचालक बाज नहीं आ रहे। मंगलवार शाम को एसडीएम ईस्ट रुचि सिंह बेदी को सूचना मिली कि सेक्टर-26 स्थित रीफ क्लब में ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा है। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ क्लब में छापा मारा। इस दौरान ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने हुक्कों को कब्जे में लेकर क्लब मलिक और क्लब के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इससे पहले दिसंबर महीने में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का परोसने के आरोप में इसी क्लब के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उधर, पुलिस अब तक शहर में 30 से ज्यादा क्लबों पर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने क्लब में हुक्का परोसने पर सेक्टर-26 के बुलेवार्ड क्लब, मोब क्लब, बारगेन बूज क्लब, क्विजो क्लब, औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लेबॉय क्लब, तमजारा क्लब, सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स, पाइप एंड बैरल, एसको बार, सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल सेवन समेत अन्य क्लबों के मालिक, प्रबंधक के अलावा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसके अलावा कई हुक्का बारों को सील किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें