फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लाइट पॉइंट पर कच्ची मिट्टी में धंसी स्कॉर्पियो, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। बरसात के बाद मनीमाजरा की कच्ची और जर्जर सड़कों ने वाहन चालकों की मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। मनसा देवी रोड से मनीमाजरा आने वाली सड़क पर स्थित लाइट पॉइंट के पास शनिवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी कच्ची मिट्टी और गड्ढों में धंस गई, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


यह चौराहा एक ओर इंदिरा कॉलोनी और दूसरी ओर मोटर मार्केट व मनीमाजरा को जोड़ता है, लेकिन यहां सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। बार-बार गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया गया है, जो बारिश के बाद दलदल में बदल गए हैं। ऐसे में वाहन फंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क और चौराहा कई वर्षों से बदहाल पड़े हैं। इसी रास्ते से इंदिरा कॉलोनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाली सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण लोग इस रास्ते से गुजरने से बचते हैं। अक्सर ओल्ड रोपड़ रोड पर जाम की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें