फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीम इवेंट में पुरुष और महिला टीम जीत के साथ फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-50 में शनिवार से चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इसमें महिला एवं पुरुष टीमों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
विज्ञापन

शनिवार को महिला टीम इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में डीएवी क्लब ने चैंपियंस टीटी क्लब चंडीगढ़ की बी टीम को 3-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चैंपियंस टीटी क्लब चंडीगढ़ की ए टीम ने हस्टलर्स टीटी अकादमी चंडीगढ़ को 3-0 से मात दी।
पुरुष टीम इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में सेक्टर 50 चैंप्स चंडीगढ़ की टीम ने चैंपियंस क्लब पीयू की टीम को 3-2 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीटी हाल-23 की टीम ने चैंपियंस टीटी क्लब चंडीगढ़ की टीम को 3-1 से हराया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में वानी शर्मा ने प्रभलीन कौर को 3- 0 से हराया। अन्य मुकाबलों में पेल्फ ने ततिक्षा को 3-0 से, नेहा सिंह ने श्रील छाबड़ा को 3-0 से, प्राची ने अंजली शर्मा को 3-1 से मात दी।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में विकास ने कृष गुप्ता को 3-0 से, अर्णव ने विशाल गर्ग को 3-0 से, प्रीतिश सूद ने साहिल शर्मा को 3-0 से मात दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें