फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: समय से पांच घंटे पहले उड़ी अमृतसर-सिंगापुर फ्लाइट, एयरपोर्ट पर ही छूटे 35 यात्री, DGCA ने लिया संज्ञान

Thu, 19 Jan 2023 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

स्कूट एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ई-मेल भेजकर सभी यात्रियों को विमान के रि-शेड्यूल होने के बारे में सूचित किया था। ऐसे में बहुत सारे यात्री तय समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। जो यात्री नहीं आए, उनके नाम की बार-बार घोषणा भी की जाती रही लेकिन यात्रियों का कहना है कि उनको कोई ई-मेल नहीं मिला।
विज्ञापन
स्कूट एयरलाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को स्कूट एयरलाइन का एक विमान अपने पूर्व निर्धारित समय से पांच घंटे पहले रवाना हो गया। इससे 35 यात्री एयरपोर्ट पर ही छूट गए। सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे 35 यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। वहीं उड़ान के समय में बदलाव करने की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए एयरलाइन ने माफी मांगी है।

विज्ञापन


स्कूट एयरलाइन का विमान सिंगापुर के लिए शाम 7:55 बजे अमृतसर से उड़ान भरता है। बुधवार शाम को 35 यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि विमान दोपहर करीब तीन बजे जा चुका है। इसके बाद इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। सभी यात्री देर रात तक एयरपोर्ट पर बैठे परेशान होते रहे। यात्रियों का कहना है कि उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी गई। एयरलाइन ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

चंडीगढ़ से आए बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास एयरलाइन का मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि विमान अपने निर्धारित समय शाम 7:55 बजे उड़ान भरेगा। मगर यहां आकर पता चला कि विमान जा चुका है। अब एयरलाइन के अधिकारियों के साथ बात कर रहे है तो कोई सुनवाई नहीं हो रही। कहा जा रहा है कि कॉल सेंटर पर फोन कर अपनी फ्लाइट को दोबारा से बुक करवाएं। उनका कहना है कि उनकी ऑस्ट्रेलिया में कनेक्टेड फ्लाइट थी।
विज्ञापन


स्कूट एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ई-मेल भेजकर सभी यात्रियों को विमान के रि-शेड्यूल होने के बारे में सूचित किया था। ऐसे में बहुत सारे यात्री तय समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। जो यात्री नहीं आए, उनके नाम की बार-बार घोषणा भी की जाती रही लेकिन यात्रियों का कहना है कि उनको कोई ई-मेल नहीं मिला।

‘स्कूट’ एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी
बजट एयरलाइन ‘स्कूट’ ने अमृतसर से सिंगापुर आने वाली उड़ान के समय में बदलाव करने की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी। ‘स्कूट’ के एक प्रवक्ता ने कहा कि खराब मौसम की वजह से 18 जनवरी को उड़ान का समय बदलकर शाम तीन बजकर 45 मिनट कर दिया गया। स्कूट असुविधा के लिए माफी मांगती है। फिलहाल, हम प्रभावित ग्राहकों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें